मॉरितानिया स्थित चीन के दूतावास ने खेल सामान और वित्तीय सहायता प्रदान की है।
मॉरितानिया में चीन के राजदूत वु डोंग ने यह दान मॉरिटानिया के कुंगफू फेडरेशन के अध्यक्ष सालेम वाल उल्द को सौंप दिया है। हालांकि, इस राशि का पता नहीं चल पाया है।
संघ के अध्यक्ष का कहना है कि इस राशि से देश में खेल को बढ़ावा मिलेगा।
चीन ने पूर्व में भी मॉरितानिया की खेलों से संबंधित बुनियादी ढांचे के निर्माण और खेल सामानों की खरीद में मदद की है।
चीन ने 1960 के दशक में राजधानी नुआकचोट में प्रथम युवा सामाजिक सभागार का निर्माण किया और इसके साथ ही नुआकचोट ओलम्पिक स्टेडियम का भी निर्माण कराया।
dharmpath.com dharmpath