बॉलीवुड के एक्शन में काफी बदल आया है : अक्षय

नई दिल्ली, 9 अगस्त (आईएएनएस)। बॉलीवुड में कई साहसी स्टंटों के लिए पहचाने जाने वाले अभिनेता अक्षय कुमार ने बताया कि बीते वर्षो में बॉलीवुड के एक्शन सीक्वेंस में काफी बदलाव आए हैं।

अक्षय का मानना है कि एक्शन सीक्वेंस चीन और ऑस्ट्रेलिया से स्थानों से आई प्रौद्योगिकी के चलते बदल गए हैं।

अक्षय ने यहां फिल्म ‘रुस्तम’ के प्रचार के दौरान संवाददाताओं से कहा, “बीते सालों में एक्शन सीक्वेंस में काफी बदलाव आए हैं। हम हॉलीवुड, चीनी फिल्म उद्योग, हांगकांग और ऑस्ट्रेलिया से काफी मदद ले रहे है। इसके चलते हमें नई प्रौद्योगिकी मिली।”

उन्होंने कहा, “इस वजह से एक्शन में काफी बदलाव आए हैं और हम इन्हें बदलना जारी रखेंगे। जैसे-जैसे फिल्म के व्यापार में बढ़ोतरी हो रही है, एक्शन सीक्वेंस में भी बदलाव आ रहा है।”

फिल्म ‘रुस्तम’ विवाहेतर संबंधों के इर्द-गिर्द घूमती है। इसकी कहानी नौसेना अधिकारी के.एन नानवती और उनकी पत्नी के प्रेमी की हत्या पर आधारित है।

इसमें इलियाना डीक्रूज, ईशा गुप्ता, अर्जन बाजवा और पवन मल्होत्रा भी हैं। फिल्म 12 अगस्त को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493