एथलीटों पर टिप्पणी के लिए माफी नहीं मांगेंगी शोभा डे

मुंबई, 9 अगस्त (आईएएनएस)। लेखिका शोभा डे की रियो ओलम्पिक में हिस्सा लेने गए भारतीय एथलीटों पर की गई टिप्पणी पर काफी आलोचना हो रही है। हालांकि, उन्होंने इस पर माफी मांगने से साफ इनकार कर दिया है।

एक समाचार चैनल के साथ साक्षात्कार के दौरान लेखिका ने कहा, “हां, बिल्कुल मैं अपने बयान पर टिकी हूं। खिलाड़ी राय देने के हकदार हैं। वास्तव में मैंने अभिनव (बिंद्रा) के बारे में कहा था, जो हमारी एकमात्र आशा थे।”

शोभा डे ने सोमवार रात ट्वीट किया, “रियो ओलम्पिक में भारत टीम के लक्ष्य : रियो जाओ, सेल्फी लो, खाली वापस आओ। अवसरों और धन की क्या बर्बादी हो रही है? एकमात्र आशा, अभिनव बिंद्रा। स्वर्ण पदक का लक्ष्य, चैम्पियन।”

रियो ओलम्पिक में पदक जीतने से चूके भारतीय निशानेबाज अभिनव बिंद्रा ने भारतीय ओलम्पिक एथलीटों पर की गई इस गलत टिप्पणी के लिए लेखिका शोभा डे की आलोचना करते हुए अपने ट्वीट में कहा, “शोभा डे, ये काफी गलत है। आपको अपने एथलीटों पर गर्व होना चाहिए।”

शोभा डे की इस टिप्पणी पर ट्विटर के कई उपयोगकर्ताओं ने भी उनकी आलोचना की है।

इस बीच भारत को रियो ओलम्पिक में कई और झटकों का सामना करना पड़ा। जहां एक ओर भारतीय पुरुष हॉकी टीम जर्मनी से 1-2 से हार गई। वहीं, महिला टीम को अपने दूसरे मुकाबले में ब्रिटेन से 0-3 से हार मिली।

इसके अलावा, तीरंदाज लक्ष्मीरानी मांझी भी 32वें दौर में हारकर बाहर हो गईं।

संगीतकार विशाल ददलानी ने ट्वीट किया, “भारतीय एथलीट देश के राष्ट्रध्वज को आगे बढ़ाने के लिए अपनी ओर से पूर्ण कोशिश कर रहे हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493