अनुपम खेर ने 501वीं फिल्म की शूटिंग शुरू की

मुंबई, 9 अगस्त (आईएएनएस)। बॉलीवुड में 500 फिल्मों में काम कर चुके अनुभवी अभिनेता अनुपम खेर ने अपनी 501वीं फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है।

नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा के पूर्व छात्र अनुपम ने महेश भट्ट द्वारा 1984 में निर्देशित फिल्म ‘सारांश’ के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। इसमें उन्होंने महज 28 वर्ष की उम्र में सेवानिवृत्त मध्य वर्गीय मराठी व्यक्ति की भूमिका निभाई थी।

अनुपम (61) ने अपनी आगामी फिल्म के बारे में अधिक खुलासा नहीं किया है। उन्होंने 501वीं फिल्म को ‘फर्स्ट पोस्ट इंटरवल’ करार दिया है।

अनुपम को ‘तेजाब’, ‘राम लखन’, ‘चांदनी, 1942: अ लव स्टोरी’, ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’, ‘हम आपके हैं कौन’, ‘बेंड इट लाइक बेकहम’, ‘ब्राइड एंड प्रीज्युडिस’ और ‘द मिस्ट्रेस ऑफ स्पाइसेज’ जैसी लोकप्रिय फिल्मों के लिए जाना जाता है।

वह दो बार राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493