पूर्वी माली के किदाल क्षेत्र के एग्युएलहॉक कस्बे में स्थित (युनाइटेड नेशन मल्टीडाईमेंशनल इंटीग्रेटेड स्टैबिलाइजेशन मिशन इन माली) एमआईएनयूएसएमए शांति मिशन पर रविवार को एक विस्फोट किया गया। इससे पहले यहां शुक्रवार को भी एक आतंकवादी हमला हुआ था।
इन हमलों में एक शांति कार्यकर्ता की मौत हो गई और कुल छह लोग घायल हो गए।
एक प्रेस बयान के अनुसार, 15 राष्ट्रों की परिषद ने जोर देकर कहा है कि “शांति सैनिकों को निशाना बना कर किए गए इन हमलों को अंतर्राष्ट्रीय कानून के तहत युद्ध अपराध माना जा सकता है।”
बयान के अनुसार, सुरक्षा परिषद के सदस्यों ने कहा कि वे एमआईएनयूएसएमए और इसका सहयोग करने वाले फ्रांसीसी बलों का पूर्ण समर्थन करते हैं।
dharmpath.com dharmpath