मुंबई, 9 अगस्त (आईएएनएस)। दिवंगत फिल्मकार-अभिनेता राज कपूर की पत्नी कृष्णा राज कपूर को दक्षिण मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लेकिन उनकी हालत स्थिर है।
उनके बेटे और अभिनेता रणधीर कपूर ने मंगलवार को आईएएनएस को बताया, “वह अस्पताल में हैं, लेकिन अब उनकी हालत स्थिर है और उनमें सुधार हो रहा है। चिंता की कोई बात नहीं है। उन्हें कल अस्पताल से छुट्ट मिल जाएगी।”
अभिनेत्री करिश्मा और करीना कपूर के पिता रणधीर ने अधिक जानकारी नहीं दी। जबकि मीडिया रपट के मुताबिक, कृष्णा राज कपूर को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद, अस्पताल ले जाया गया था।
इस साल इससे पहले भी उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
dharmpath.com dharmpath