बेस की स्टाफ वू कोंजू ने कहा, मादा पांडा चेंगगोंग ने सोमवार देर रात 1.34 बजे एक नर व एक मादा पांडा को जन्म दिया।
उन्होंने बताया कि चेंगगोंग ने 14 घंटों की प्रसव पीड़ा के बाद बच्चों को जन्म दिया। इनका वजन 195.5 ग्राम और 152.8 ग्राम है। दोनों अच्छी स्थिति में हैं।
वू ने बताया, “चेंगगोंग तीसरी बार मां बनी हैं। वह एक बहुत ही अच्छी मां है। बच्चों के जन्म के बाद चेंगगोंग ने उन्हें छाती से लगा लिया और उन्हें दुलारने लगी।”
नवजात जुड़वा पांडा इस साल रिसर्च बेस में जन्मे जुड़वा बच्चों की आठवीं जोड़ी हैं। इनके साथ ही पांच एकल बच्चों का भी जन्म हुआ है।
जुलाई से सितंबर के बीच पांडा के बच्चों का जन्म सर्वाधिक होता है।
इन दोनों पांडा का जन्म ‘किक्सी’ (प्रेमियों का दिन) की पूर्व संध्या पर हुआ है, जिसे चीन के वेंलटाइन्स डे के रूप में जाना जाता है। चीन में ‘किक्सी’ मंगलवार को मनाया जा रहा है। यह एक गड़ेरिये और एक परी के बीच प्रेम कहानी की किंवदंती के आधार मनाया जाता है।
dharmpath.com dharmpath