रियो ओलम्पिक : पदक समारोहों में चीन के गलत राष्ट्रध्वज का इस्तेमाल

रियो डी जेनेरियो, 9 अगस्त (आईएएनएस)। रियो ओलम्पिक में स्पर्धाओं के परिणामों के बाद पदक समारोहों में चीन के गलत राष्ट्रध्वज के इस्तेमाल पर चीनी प्रशंसकों और मीडिया की नाराजगी साफ देखने को मिल रही है।

ऑनलाइन समाचार पत्र ‘द इंडिपेंडेंट’ की रिपोर्ट के अनुसार, चीन के राष्ट्रध्वज के डिजाइन के लिए रूस आयोजन समिति की जल्दबाजी को समझा जा सकता है।

रियो में गलत राष्ट्रध्वज के इस्तेमाल पर चीन सेंट्रल टेलीविजन (सीसीटीवी) ने गौर किया और इस पर प्रकाश डालने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया।

सीसीटीवी के मेजबान ‘साउथ चीन मोर्निग पोस्ट’ के अनुसार, सुई योंगयुआन ने वेबो में 90 लाख फॉलोअर्स को बताया, “मैं इस गलती का बड़ा बखेड़ा खड़ा करने की कोशिश नहीं करना चाहता, लेकिन यह राष्ट्रध्वज की बात है। यह एक ऐसा सिद्धांत है, जिसे एक प्राथमिक विद्यालय तक का छात्र समझता है। राष्ट्रध्वज एक देश का प्रतीक होता है। इसमें किसी भी गलती की गुंजाइश नहीं है।”

चीन के लाल रंग के राष्ट्रध्वज में बाईं ओर किनारे पर पांच सितारे हैं, जिसमें से एक सितारा बड़ा है और बाकी चार छोटे सितारे उसे एक ओर से घेरे हुए हैं।

रियो ओलम्पिक में पदक समारोहों में इस्तेमाल हो रहे चीन के राष्ट्रध्वज में इन चार छोटे सितारों को सामानांतर दिखाया गया है।

‘द इंडिपेंडेंट’ की रिपोर्ट के अनुसार, आस्ट्रेलिया के समाचार चैनल ‘चैनल 7’ को भी इस सप्ताह चीनी प्रशंसकों की नाराजगी का शिकार होना पड़ा है, क्योंकि पदक तालिका में देश के गलत राष्ट्रध्वज को इस्तेमाल किया गया है।

एक प्रशंसक ने इस बात से नाराज हो माफीनामे की मांग के लिए याचिका दायर करने तक की धमकी दे दी।

रियो आयोजकों ने कहा है कि सभी राष्ट्रीयध्वजों के लिए ओलम्पिक खेलों से पहले ही सभी देशों की ओलम्पिक समिति को दिखाकर स्वीकृति ले ली गई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493