हवाई हमलों में सना के बीचों बीच स्थित सूचना मंत्रालय के निकट नाहदा में दो फूड फैक्ट्रियां तबाह हो गईं।
सना शिया हौती समूह तथा पूर्व राष्ट्रपति अली अब्दुल्ला सालेह के सहयोगियों के नियंत्रण में है।
सना तथा दक्षिणी प्रांतों को जोड़ने वाला मुख्य माउंटेन ब्रिज रोड हमलों में तबाह हो गया, जिससे दोनों जगहों के बीच यातायात व खाद्य आपूर्तियां बाधित हो गई हैं।
हौती समूह तथा सालेह के सुरक्षाबलों द्वारा सना पर हमले और अंतर्राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त राष्ट्रपति अब्द-रब्बु मंसूर हादी के निर्वासन के लगभग छह महीने बाद साल 2015 में सऊदी अरब ने यमन संघर्ष में हस्तक्षेप किया था।
सऊदी अरब के हस्तक्षेप के बाद भीषण गृह युद्ध भड़क उठा, जिसमें अब तक 6,400 लोगों की जानें जा चुकी हैं, जबकि 20 लाख से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं।
यमन के विभिन्न पक्षों के बीच कुवैत में संयुक्त राष्ट्र की मध्यस्थता में होने वाली वार्ता के विफल होने के चार दिनों बाद ये भीषण हवाई हमले सामने आए हैं।
dharmpath.com dharmpath