‘शिवाय’ खुद बनाना चाहता था : अजय

मुंबई, 10 अगस्त (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ने बताया कि उन्होंने आगामी फिल्म ‘शिवाय’ का निर्देशन इसलिए किया, क्योंकि वह फिल्म की कहानी खुद बनाना चाहते थे।

फिल्म के ट्रेलर लांच पर पूछे जाने पर कि क्या उन्हें फिल्म में अन्य किसी के निर्देशन पर विश्वास नहीं था उन्होंने कहा, “ऐसा नहीं है। मैंने खुद विचार किया। कहानी मैं खुद सुनाना चाहता था, मुझे लगा कि सिर्फ मैं ही इसे बना सकता हूं इसलिए मैंने इसका निर्देशन किया।”

उन्होंने कहा, “यह एक पारिवारिक फिल्म है। मारधाड़ वाली पृष्ठभूमि के साथ यह भावनात्मक कहानी है। एक व्यक्ति को सबकुछ नष्ट करने के लिए प्रेरित किया जाता है क्योंकि कोई उसे खत्म करने की कोशिश कर रहा था। मैंने यह लेख पढ़ा था और फिल्म इसी पर बनी है। यह इससे प्रेरित है।”

फिल्म ‘शिवाय’ इस दिवाली पर रिलीज होगी। इसमें सायशा, वीर दास और गिरीश कर्नाड प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493