रियो ओलम्पिक (तैराकी) : फेल्प्स ने जीता तीसरा स्वर्ण

रियो डी जनेरियो, 10 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिका के दिग्गज तैराक माइकल फेल्प्स ने रियो ओलम्पिक में अपना तीसरा स्वर्ण पदक हासिल कर लिया है।

उन्होंने मंगलवार को पुरुषों की चार गुणा 200 मीटर फ्रीस्टाइल रिले के फाइनल में जीत हासिल कर तीसरा स्वर्ण पदक जीता।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, फेल्प्स ने कोनोर ड्वेर, रयान लोचते और टॉनले हास के साथ मिलकर ओलम्पिक एक्वेटिक्स स्टेडियम में सात मिनट 0.66 सेकंड में जीत हासिल की।

ब्रिटेन के स्टीफन मिलने, डुनकान स्कॉट, डान वालेंस और जेम्स गॉय की टीम को रजत और जापान के कोसुके हागिनो, नाइतो एहारा, युकी कोबोरी और ताकेशी मात्सुडा की टीम को कांस्य पदक हासिल हुआ।

फेल्प्स ने इससे पहले मंगलवार को ही 200 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा में अपना 20वां स्वर्ण पदक जीता। इससे पहले वह चार गुणा 100 मीटर फ्रीस्टाइल रिले में भी अमेरिका के लिए स्वर्ण पदक जीत चुके हैं।

अमेरिकी दिग्गज तैराक का लक्ष्य अल ओएटेर (चक्का फेंक) और कार्ल लेविस (लंबी कूद) के बाद लगातार चार ओलम्पिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाला तीसरा खिलाड़ी बनना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493