पुस्तकालय ने एक बयान में कहा कि ड्रैगन और ग्रिफिन (चील के सिर और शेर के शरीर वाला काल्पनिक राक्षस) के मध्ययुगीन वर्णन से प्रेरित यह प्रदर्शनी पाठकों को हैरी पॉटर की कहानियों की यात्रा का अनुभव कराएगी।
यह प्रदर्शनी पुस्तकों, पांडुलिपियों और वस्तुओं के एक असाधारण संग्रह प्रस्तुत करेगी और ब्लूम्सबरी और जे.के. रॉलिंग के अभिलेखागार की मूल सामग्री के साथ सदियों पुराने ब्रिटिश लाइब्रेरी के खजाने को संयुक्त रूप से प्रदर्शित करेगी।
यह प्रदर्शनी 20 अक्टूबर, 2017 से शुरू होकर 28 फरवरी, 2018 तक जारी रहेगी।
dharmpath.com dharmpath