चीन ने गाओफेन-3 उपग्रह लांच किया

गाओफेन-3 उपग्रह को लांग मार्च 4सी रॉकेट से ताइयुआन उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र से छोड़ा गया। यह लांग मार्च माल वाहक रॉकेट का 233वां उड़ान मिशन था।

चीन का पहला एसएआर इमैजिंग उपग्रह एक मीटर लंबी दूरी के लिए बिल्कुल सटीक है, यह प्रत्येक मौसम में पृथ्वी की निगरानी कर सकता है। इसका इस्तेमाल आपदा चेतावनी, मौसम पूर्वानुमान, जल संसाधन आकलन, और समुद्री अधिकारों के संरक्षण के लिए किया जाएगा।

12 इमैजिंग मोड के साथ हाई-डेफेनेशन अवलोकन उपग्रह पृथ्वी की व्यापक तस्वीरें लेने और विशिष्ट क्षेत्रों का विस्तृत परि²श्यों की फोटोग्राफी करने में सक्षम है।

यह चीन का पहला निम्न कक्षीय दूरसंवेदी उपग्रह भी है, जिसका जीवनचक्र आठ साल है। यह लंबी अवधि तक अपने उपयोगकर्ताओं को हाई डेफेनेशन दूरसंवेदी डाटा उपलब्ध कराने में सक्षम है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493