भारतीय शेफ अमेरिकी पाक शो ‘चॉप्ड’ की विजेता

न्यूयॉर्क, 10 अगस्त (आईएएनएस)। यहां मिशेलिन-स्टार शेफ विकास खन्ना के रेस्तरां ‘जुनून’ की प्रमुख शेफ आरती संपत ने अमेरिकी प्रतियोगिता आधारित रियेलिटी शो ‘चॉप्ड’ जीत लिया है।

‘फूड नेटवर्क’ पर मंगलवार को प्रसारित एपिसोड में उन्हें विजेता घोषित किया गया।

संपत ने एक बयान में कहा, “सबसे पहले, मैं राहत महसूस कर रही हूं। यह मेरी जिंदगी की सबसे मुश्किल चीजों में से एक था। 20 मिनट में एक पकवान बनाना और उसके लिए आलोचना सहना आसान नहीं है।”

उन्होंने कहा, “मैं सफल महसूस कर रही हूं और मैं जो नई यात्रा शुरू करने जा रही हूं उसे लेकर बेहद उत्साहित हूं। मुझे महसूस हो रहा है कि मैं भारत और दुनियाभर की महिलाओं को प्रेरित करने के अपने लक्ष्य के एक कदम नजदीक पहुंच गई हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493