लंदन, 10 अगस्त (आईएएनएस)। इंग्लिश प्रीमियर क्लब मैनचेस्टर युनाइटेड के कोच जोस मोरिन्हो ने फ्रांस के मिडफील्डर पॉल पोग्बा की क्लब में वापसी से बेहद खुश हैं और उन्होंने यह उम्मीद भी जताई है कि पोग्बा आगामी सत्रों में क्लब के सुपरस्टार साबित होंगे।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, पोग्बा ने 8.9 करोड़ पाउंड (11.8 करोड़ डॉलर) स्थानांतरण फीस पर इटली के क्लब जुवेंतस से युनाइटेड में वापसी की है।
मोरिन्हो ने अपने बयान में कहा, “उसमें एक स्टार खिलाड़ी की सारी चीजें हैं। वह अभी काफी युवा हैं, लेकिन मिडफील्ड में उनका खेल कमाल का है। उनकी शारीरिक क्षमता बेहतरीन है और साथ ही उनका कौशल तथा समन्वय भी।”
युनाइटेड के कोच ने कहा, “उन्हें अब हमारे साथ खेलने के बारे में सीखना है और टीम को उनके साथ खेलना सीखना है।”
dharmpath.com dharmpath