विश्व के सबसे छोटे कद के जोड़े ने ब्राजील में रचाई शादी

साओ पाउलो, 10 अगस्त (आईएएनएस/ुिसन्हुआ)। विश्व के सबसे छोटे कद के जोड़े ने पिछले सप्ताह ब्राजील में आठ साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद शादी कर ली। इन दोनों की कद की कुल ऊंचाई पांच फुट 10 इंच है।

साओ पाउलो, 10 अगस्त (आईएएनएस/ुिसन्हुआ)। विश्व के सबसे छोटे कद के जोड़े ने पिछले सप्ताह ब्राजील में आठ साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद शादी कर ली। इन दोनों की कद की कुल ऊंचाई पांच फुट 10 इंच है।

अपने करीबी दोस्तों के बीच 30 वर्षीय पाउलो गेब्रियल डे सिल्वा बारोस ने ब्राजील के दक्षिण पूर्व में स्थित अपने गृहनगर इतुपेवा के एक रेस्तरां में 27 वर्षीया काट्युसिया होशिनो को शादी का प्रस्ताव दिया।

पाउलो के इस प्रस्ताव को सही सुनिश्चित करने के बाद होशिनो ने इसे स्वीकार कर लिया।

होशिनो ने कहा कि वह एक दिन शादी के बंधन में बंधना चाहती थीं। बच्चे हों चाहे न हो, लेकिन वह केवल खुश रहना चाहती हैं। इस जोड़े को आशा है कि इस शादी से उन्हें विश्व के सबसे छोटे कद के जोड़े के रूप में मान्यता मिलेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493