नई दिल्ली, 10 अगस्त (आईएएनएस)। कार्ना मेडिकल डेटाबेस प्राइवेट लिमिटेड ने मेडिकल प्रोडक्ट डेटा के मानकीकरण के लिए अपनी ही तरह के पहले (मेडिकल प्रोडक्ट कैटेलॉग) को बाजार में उतारा। इस कैटेलॉग में भारत के मेडिकल निर्माताओं से करीब 26,000 उपभोगयोग्य वस्तुओं और डिस्पोजल उत्पादों का डेटा शामिल है।
दो जापानी कंपनियों कोनोइके और मेडीयस ने साथ मिलकर 20 करोड़ रुपये के निवेश के साथ भारत में संयुक्त उपक्रम कार्ना मेडिकल डेटाबेस प्राइवेट लिमिटेड की स्थापना की है। वे जापानी तकनीक से भारतीय मेडिकल स्वास्थ्य क्षेत्र की सप्लाई चेन प्रबंधन सिस्टम को सरल बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं। इसके तहत लोजिस्टिक्स नेटवर्क स्थापित किया जा रहा है और मेडिकल उपभोगयोग्य डेटाबेस का निर्माण व वितरण पर ध्यान दिया जा रहा है।
कोनोइके ट्रांसपोर्ट कंपनी लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक और कार्ना के महाप्रबंधक मिनोरू अमानो ने कहा, “हमारा उद्देश्य हॉस्पिटल और मेडिकल वस्तुओं के निर्माताओं और वितरकों को वर्गीकरण के आठ स्तरों और प्रत्येक मेडिकल उत्पाद के लिए विशिष्ट कोडिंग प्रदान करके उन्हें सेवाएं प्रदान करना है। डेटाबेस में सभी उपभोगयोग्य वस्तुओं, डिस्पोजल और इम्प्लांट के बारे में विस्तृत जानकारी सिंगल सर्च सक्षम इंटरएक्टिव प्लेटफार्म पर उपलब्ध है।”
उन्होंने कहा, “भारत में स्वास्थ्य क्षेत्र बहुत तेज गति से बढ़ रहा है। साल 2020 तक इसका आकार 280 अरब डॉलर तक होने का अनुमान है, वृद्धि की यह दर 16 प्रतिशत वार्षिक है।”
आर्टमिस अस्पताल के निदेशक डाक्टर आशुतोष शुक्ला ने कहा, “अब तक हमारे पास फार्मा उत्पादों का कुछ डेटा है लेकिन भारत में मेडिकल उपभोगयोग्य वस्तुओं और डिस्पोजल से संबंधित कोई डेटा नहीं है। हमारा लक्ष्य मेडिकल उपभोगयोग्य वस्तुओं और डिस्पोजल के लिए सप्लाई चेन प्रबंधन को पूरा करना है। यह कैटलॉग सप्लाई चेन के लिए एक समान प्लेटफार्म प्रदान करता है।”
dharmpath.com dharmpath