रियो ओलम्पिक (तीरंदाजी) : दीपिका महिला एकल वर्ग के प्री-क्वार्टर फाइनल में दीपिका (लीड-1)

रियो डी जनेरियो, 11 अगस्त (आईएएनएस)। भारत की अग्रणी महिला तीरंदाज दीपिका कुमारी ने यहां रियो ओलम्पिक में महिला एकल वर्ग में इटली की गुएनडालिना सार्तोरी को 1/16 एलीमिनेटर में मात देकर प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है।

दीपिका ने ओलम्पिक शूटिंग सेंटर में अपने इस सफल प्रदर्शन के कारण प्रतिद्वंद्वी तीरंदाज से 6-2 से जीत की।

रांची की 22 वर्षीया तीरंदाज की शुरुआत काफी धीमी रही। उन्होंने अपने पहले दो प्रयासों में सात तथा आठ अंक हासिल किए और तीसरे प्रयास में नौ अंक बनाए।

इस मुकाबले में दूसरी ओर इटली की सार्तोरी ने काफी अच्छी शुरुआत करते हुए तीनों प्रयासों में नौ-नौ अंक हासिल किए। इस प्रकार उन्होंने पहला सेट भारतीय तीरंदाज के खिलाफ 27-24 से जीता।

मुकाबले के दूसरे सेट से दीपिका ने अपनी फार्म में वापसी की और 10-10-9 अंक बनाते हुए इटली की सार्तोरी पर 29-26 से मुकाबला बराबर किया।

तीसरा मुकाबला टाईब्रेकर था, जिसमें दीपिका ने 10-9-9 अंक बनाते हुए जीत हासिल की। इसमें सार्तोरी ने 10-8-8 (26) अंक हासिल किए।

मुकाबले चौथे तथा अंतिम सेट में भी दीपिका ने अपना दबदबा बनाए रखा और इसे अपने नाम करने के लिए बाकी दो सेटों में 10-10 अंक हासिल किए।

इसे पहले विश्व की 12वीं वरीयता प्राप्त तीरंदाज दीपिका ने 1/32 एलीमिनेटर में अपने से ऊंची वरीय जॉर्जिया की क्रीस्टीन इस्बुअ को 6-4 से हराया।

क्रीस्टीन ने पहले प्रयास में 8,9,9 अंक जुटाए। दूसरे सेट में हालांकि जार्जियाई खिलाड़ी ने बेहतर प्रदर्शन किया3 और 10, 10 तथा 9 अंक जुटाए।

इस पर दीपिका ने भी दूसरे सेट में 10,10 तथा 9 अंक जुटाए। स्कोर दीपिका के पक्ष में 3-1 था।

दीपिका ने तीसरे सेट में बेहतरीन प्रदर्शन करेत हुए तीनों 10 प्वाइंटर्स हासिल किए। क्रीस्टीन के पास इसका जवाब न था।

क्रीस्टीन ने हालांकि चौथे सेट में 10, 9 तथा 10 अंक जुटाए जबकि दीपिका सिर्फ 9, 9, 9 अंक ही जुटा सकीं।

इसके बाद यह मुकाबला पांचवें सेट तक खिंचा। दोनों तीरंदाजों ने इस सेट में 10, 10, 9 अंक बनाए। अंक बंटे और दीपिका बाजी मारने में सफल रहीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493