रियो ओलम्पिक : 32 पदकों के साथ शीर्ष पर अमेरिका

रियो डी जनेरियो, 11 अगस्त (आईएएनएस)। रियो ओलम्पिक पदक तालिका में पांचवे दिन भी अमेरिका ने अपना दबदबा बनाया हुआ है। वह दूसरे स्थान पर काबिज चीन से नौ पदक आगे शीर्ष पर काबिज है।

अमेरिका ने अब तक हुई स्पर्धाओं से कुल 32 पदक हासिल किए हैं। जिसमें 11 स्वर्ण, 11 रजत और 10 कांस्य पदक शामिल हैं।

रियो ओलम्पिक पदक तालिका में अमेरिका के अलावा शीर्ष दस देशों में चीन, जापान, आस्ट्रेलिया, हंगरी, रूस, दक्षिण कोरिया, इटली, ब्रिटेन और फ्रांस शामिल हैं।

इस तालिका ने जापान ने काफी अच्छी बढ़त बनाते हुए तीसरा स्थान हासिल कर लिया है। चीन के पास कुल 23 पदक (10 स्वर्ण, 5 रजत और 8 कांस्य ) हैं।

इसके अलावा जापान के पास 18 (6 स्वर्ण, 1 रजत और 11 कांस्य), आस्ट्रेलिया के पास 12 (5 स्वर्ण, 2 रजत और 5कांस्य ) और हंगरी के पास सात (5 स्वर्ण, 1 रजत और 1 कांस्य ) पदक हैं।

पदक तालिका में शीर्ष 10 में काबिज अन्य पांच देशों में शामिल रूस के पास 15 (4 स्वर्ण, 7 रजत और 4 कांस्य ), दक्षिण कोरिया के पास नौ (4 स्वर्ण, 2 रजत और 3 कांस्य ), इटली के पास 11 (3 स्वर्ण, 6 रजत और 2 कांस्य ), ब्रिटेन के पास 12 (3 स्वर्ण, 3 रजत और 6कांस्य ) और फ्रांस के पास छह (2 स्वर्ण, 3 रजत और 1 कांस्य ) पदक हैं।

इस पदक तालिका में कुल 45 देशों के नाम शामिल हैं, जिन्होंने अब तक हुई स्पर्धाओं में पदक जीते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493