रियो ओलम्पिक (भारत्तोलन) : कजाकस्तान के राहिमो को 77 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण

रियो डी जनेरियो, 11 अगस्त (आईएएनएस)। कजाकस्तान के निजात राहिमो ने यहां रियो ओलम्पिक में भारोत्तोलन की 77 किलोग्राम स्पर्धा में विश्व रिकॉर्ड तोड़ते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, मौजूदा विजेता चीन के ल्यु शियाओजुन से जीतने वाले राहिमो ने कुल 379 किलोग्राम का वजन उठाया।

चीन के ल्यु को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। इस स्पर्धा में मिस्र के इब्राहिम रामादान इब्राहिम अब्देलबाकी को कांस्य पदक हासिल हुआ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493