बेटियों के लिए गाएंगी कनिका कपूर

मुंबई, 11 अगस्त (आईएएनएस)। गायिका कनिका कपूर ने ‘बेटी’ गीत गाया है, जो बेटियों को बचाने, उनकी परवरिश व उन्हें प्यार देने का संदेश देती है।

‘बेबी डॉल’, ‘चिट्टियां कलाइयां वे’ और ‘नचन फर्राटे’ जैसे गीत गा चुकीं गायिका ने कहा कि वह इससे जुड़ने को लेकर बेहद खुश हैं।

कनिका की दो बेटियां हैं। उन्होंने कहा, “जब मुझे इस गीत के बारे में पता चला तो मैं इसका हिस्सा बनना चाहती थी। मेरी भी दो खूबसूरत बेटियां हैं, इसलिए बेटियां हमेशा मेरे दिल के करीब रहेंगी।”

गीत ‘तारा..इन सर्च ऑफ स्टॉलन स्टार्स’ वृत्तचित्र से लिया गया है, जो भारत में मानव तस्करी, देह व्यापार और लैंगिक भेदभाव पर आधारित है।

‘बेटी’ फिल्मकार तनिष्ठा सरकार द्वारा लिखित है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493