रियो डी जनेरियो, 11 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिका के दिग्गज तैराक माइकल फेल्प्स ने अपने प्रतिद्वंद्वी रयान लोचते के साथ प्रतिद्वंद्विता को काफी खास बताया है।
अमेरिका के ये दोनों तैराक रियो ओलम्पिक में एक अन्य स्पर्धा की तैयारी में जुटे हैं।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, फेल्प्स ने 200 मीटर व्यक्तिगत मेडले के लिए एक मिनट 55.78 सेकेंड में क्वालीफाई किया। ओलम्पिक एक्वेटिक स्टेडियम में बुधवार को हुए इस सेमीफाइनल में लोचते दूसरे स्थान पर रहे और ब्राजील के थियागो पेरेरा को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।
फेल्प्स ने कहा, “उनके साथ मेरी प्रतिद्वंद्विता काफी खास है, जो किसी अन्य के साथ नहीं। हम पिछले 12 साल से स्पर्धा कर रहे हैं और कल (गुरुवार) एक और मुकाबला है। बहुत मजा आएगा।”
अमेरिका के दिग्गज तैराक ने कहा, “मुझे लगता है कि लोचते और मेरी इस साल पहले के मुकाबले अधिक घनिष्ठ हुई है।”
फेल्प्स ने रियो ओलम्पिक में तीन स्वर्ण पदक जीत लिए हैं। उन्होंने अब तक 200 मीटर बटरफ्लाई, चार गुणा 100 मीटर फ्रीस्टाइल और चार गुणा 200 मीटर फ्रीस्टाइल में स्वर्ण पदक जीता।
dharmpath.com dharmpath