सिडनी, 11 अगस्त (आईएएनएस)। विभिन्न पॉप स्टार अपने टूर के दौरान कई तरह की मांगें रखते हैं, लेकिन गायक और अभिनेता जो जोनास को कार्यक्रम पेश करने से पहले पपीज (पिल्लों) के साथ खेलना पसंद है, इसलिए वह अपने टूर के दौरान 12 पपीज चाहते हैं।
हालांकि उनकी मांग थोड़ी अजीब है, लेकिन उनका कहना है कि यह आसानी से पूरी हो सकती है।
वेबसाइट ‘फीमेल फर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ की रिपोर्ट के मुताबिक, जोनास ने एक रेडियो स्टेशन के कार्यक्रम में कहा कि अक्सर उनकी मांग पूरी हो जाती है।
वह फिलहाल अपने अमेरिकी पॉप रॉक बैंड ‘डीएनसीई’ के साथी कलाकार कोले व्हिटल के साथ ऑस्ट्रेलिया की यात्रा पर हैं।
जो को चॉकलेट, बिस्किट और मीट पाई भी पसंद हैं।
dharmpath.com dharmpath