‘ब्रह्मराक्षस..’ से मेरी विविधता में इजाफा होगा : पराग त्यागी

मुंबई, 11 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेता पराग त्यागी टीवी कार्यक्रम ‘ब्रह्मराक्षस – जाग उठा शैतान’ में एक भयानक दैत्य के किरदार में दिखाई देंगे। पराग इस बात से उत्साहित हैं कि इससे उनके अभिनय की विविधता में इजाफा होगा।

पराग ने एक बयान में कहा, “इस किरदार के लिए केवल सुगठित शरीर की ही जरूरत नहीं थी, बल्कि ऐसे व्यक्तित्व की भी जरूरत थी जो भयभीत करे। ‘पवित्र रिश्ता’ में अच्छे भाई की भूमिका निभाने के बाद, मुझे लगा कि इस प्रकार का किरदार निभाकर मेरी अभिनय विविधता में इजाफा होगा।”

अभिनेता ने साथ ही कहा कि टेलीविजन में प्रभावशाली, नकारात्मक किरदारों के लिए काफी गुंजाइश है।

पराग ने कहा, “‘ब्रह्मराक्षस’ में मेरी भूमिका पूरी तरह नकारात्मक नहीं है, इसके कुछ सकारात्मक पहलू भी हैं।”

जीटीवी के इस शो में रैना और ऋषभ की कहानी दिखाई जाएगी, जो एक विवाह में शरीक होने के लिए कमालपुरा जाते हैं और ब्रह्मराक्षस से सामना होने पर किसी प्रिय को खो देते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493