रियो डी जनेरियो, 11 अगस्त (आईएएनएस)। ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा की भारतीय महिला बैडमिंटन जोड़ी को रियो ओलम्पिक के महिला युगल के अपने पहले मुकाबले में गुरुवार को हार का सामना करना पड़ा है।
भारतीय जोड़ी को जापान की मिसाकी माटसुटोमो और अयाका ताकाहाशी ने 21-15, 21-10 से मात दी।
भारतीय जोड़ी जापानी प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ कहीं से भी लय में नजर नहीं आई। पहला गेम उन्होंने 19 मिनट में तो दूसरा गेम मात्र 17 मिनट में गंवाया।
dharmpath.com dharmpath