‘रुस्तम’ के प्रचार के लिए ‘टिप टिप बरसा’ पर थिरकीं आलिया

मुंबई, 11 अगस्त (आईएएनएस)। आगामी फिल्म ‘रुस्तम’ के प्रचार के लिए अभिनेत्री आलिया भट्ट पीले रंग की साड़ी पहनकर रवीना टंडन पर फिल्माए गए ‘टिप टिप बरसा पानी’ पर ठुमके लगाते नजर आईं।

इस गीत में रवीना के साथ अक्षय कुमार भी दिखाई दिए और इसे बॉलीवुड में बरसात का सबसे अधिक रोमांटिक गीत कहा गया।

जहां रणवीर सिंह, वरुण धवन और अर्जुन कपूर ने अपने अलग-अलग अंदाज में अक्षय की ‘रुस्तम’ का प्रचार किया, वहीं आलिया ने भी अपने अनोखे तरीके से इसका प्रचार किया।

वीडियो में आलिया हल्के पीले रंग की साड़ी पहने दिखाई दीं और उन्होंने 1990 एक के गाने ‘टिप टिप बरसा पानी’ पर डांस किया।

वीडियो के अंत में आलिया यह कहते हुए सुनाई दे रही हैं- “क्या कर रहे हो यार कट! मुझे क्या देख रहे हो जाके ‘रुस्तम’ देखो ना।”

उन्होंने 43 सेकंड की वीडियो के साथ लिखा, “उत्साह के साथ पागलपन। अक्षय कुमार, इलियाना डीक्रूज, ईशा गुप्ता की ‘रुस्तम’ के लिए एक दिन बाकी।”

टीनू सुरेश देसाई द्वारा निर्देशित फिल्म ‘रुस्तम’ शुक्रवार को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493