रियो ओलम्पिक (तीरंदाजी) : दीपिका कुमारी हारकर बाहर

रियो डी जनेरियो, 11 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय महिला तीरंदाज दीपिका कुमारी रियो ओलम्पिक में गुरुवार को महिलाओं की व्यक्तिगत स्पर्धा के 1/8 एलिमिनेशन दौर में चीनी ताइपे की खिलाड़ी टान या टिंग से हार कर बाहर हो गईं।

टिंग ने भारतीय खिलाड़ी को 6-0 से हराया।

शानदार फॉर्म में दिख रहीं टिंग ने दीपिका को पहली सीरीज में 28-27, दूसरी सीरीज में 29-26 और तीसरी सीरीज में 30-27 से मात दी।

दीपिका पूरे मुकाबले में सिर्फ एक बार ही पूर्ण अंक हासिल कर पाईं, जबकि टिंग ने नौ में से छह निशाने 10 अंक पर लगाए।

तीरंदाजी में अब भारत की एकमात्र उम्मीद व्यक्तिगत स्पर्धा में लैशराम बोम्बेला देवी पर टिकी है। बोम्बेला देवी का प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबला भी गुरुवार को ही होने वाला है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493