रियो ओलम्पिक (मुक्केबाजी) : शिवा थापा पहला मैच हारकर बाहर

रियो डी जनेरियो, 11 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय मुक्केबाज शिवा थापा ब्राजील की मेजबानी में चल रहे ओलम्पिक खेलों के छठे दिन गुरुवार को पुरुषों की बैंटमवेट स्पर्धा के 56 किलोग्राम भारवर्ग में अपना पहला मुकाबला हार गए।

रियोसेंट्रो के पवेलियन-6 में हुए इस मुकाबले में क्यूबा के मुक्केबाज रोबीजी रामीरेज ने एकतरफा मुकाबले में 3-0 से शिवा थापा को धूल चटा दी।

रामीरेज को सभी निर्णायकों ने तीनों राउंड में पूरे अंक दिए और शिवा यह मुकाबला 25-30, 27-30, 27-30 से हार गए।

इसके साथ ही शिवा का ओलम्पिक में सफर खत्म हो गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493