रियो ओलम्पिक (हॉकी) : भारतीय महिलाओं की लगातार तीसरी हार

रियो डी जनेरियो, 12 अगस्त (आईएएनएस)। भारत की महिला हॉकी टीम को रियो ओलम्पिक में लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा है। अमेरिका ने भारत को गुरुवार को 3-0 से हराया।

36 साल के अंतराल के बाद ओलम्पिक में हिस्सा ले रहीं भारतीय महिलाओं ने अपने पहले मैच में जापान से 2-2 से ड्रॉ खेला था लेकिन इसके बाद उन्हें ब्रिटेन के हाथों 0-3 और फिर आस्ट्रेलिया के हाथों 1-6 से हार मिली थी।

भारतीय महिलाएं क्वार्टर फाइनल की दौड़ से बाहर हो चुकी हैं। अब अपने अंतिम पूल मैच में उन्हें 13 अगस्त को अर्जेटीना से भिड़ना है।

बहरहाल, अमेरिका के खिलाफ जीत के लिए भारतीय महिलाओं को अपना बेहतरीन खेल दिखाना था लेकिन वे ऐसा नहं कर सकीं और लगातार अंतराल पर गोल खाते हुए यह मुकाबला 3-0 से गंवा बैठीं।

अमेरिका के लिए कैथरीन बाम ने 14वें और 42वें मिनट में गोल किए जबकि मेलिसा गोंजालेज ने 52वें मिनट में गोल किया।

भारतीय टीम के निराशाजनक खेल का यह आलम रहा कि वह एक भी पेनाल्टी कार्नर नहीं हासिल कर सकी और उसके खिलाफ चार जबरदस्त हमले हुए, जिनमें से तीन में वह गोल बचाने में नाकाम रहीं।

भारतीय टीम ने अपने खिलाफ 9 पेनाल्टी कार्नर दिए लेकिन यह अलग बात है कि उसने एक पर भी गोल नहीं होने दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493