वत्सल सेठ ने मांसपेशियां खिंचने के बाद भी की शूटिंग

मुंबई, 12 अगस्त (आईएएनएस)। टेलीविजन अभिनेता वत्सल सेठ ने लाइफ ओके पर प्रसारित होने वाले धारावाहिक ‘रिश्तों का सौदागर- बाजीगर’ की शूटिंग गर्दन की मांसपेशियों में खिंचाव आने के बाद भी पूरी की।

मुंबई, 12 अगस्त (आईएएनएस)। टेलीविजन अभिनेता वत्सल सेठ ने लाइफ ओके पर प्रसारित होने वाले धारावाहिक ‘रिश्तों का सौदागर- बाजीगर’ की शूटिंग गर्दन की मांसपेशियों में खिंचाव आने के बाद भी पूरी की।

वत्सल रोजाना शूटिंग के बाद फीजियोथेरेपी के लिए जाते हैं।

उन्होंने कहा, “अभिनय एक पेश है और आप उसे छोड़ अस्पताल में भर्ती नहीं हो सकते। घायल या बीमार होने के बाद भी आपको शूटिंग करनी पड़ती है।”

वत्सल ने कहा, “अगर आप धारावाहिक में काम कर रहे हैं तो आपको रोजाना प्रसारित होने वाले पांच एपिसोड के लिए लगभग रोज शूटिंग करने के लिए तैयार होना पड़ता है।”

उन्होंने कहा, “इसलिए जब भी मुझे शूटिंग के बीच समय मिलता है तो मैं अपनी गर्दन में कर्विकल कॉलर पहनता हूं। मैं खुश हूं कि मैं कम से कम फीजियोथेरेपी के लिए समय निकाल सकता हूं।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493