फिल्में नहीं चलने से दुख होता है : प्राची देसाई

नई दिल्ली, 12 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेत्री प्राची देसाई का कहना है कि जब उनकी फिल्में नहीं चलती हैं तो उन्हें बेहद दुख होता है।

प्राची ने फोन पर आईएएनएस से कहा, “मेरी फिल्मों का नहीं चलना दिल टूटने जैसा होता है। हम हमेशा कहते हैं कि हमने फिल्म के लिए बहुत मेहनत की है। मेरा विश्वास करें, किसी भी फिल्म को करने में हमारी मेहनत, समय और आशा कई चीजें जुड़ी होती हैं। हमारा फिल्मों से भावनात्मक रूप से लगाव हो जाता है।”

प्राची इसके पहले खेल पर आधारित फिल्म ‘अजहर’ में नजर आई थीं। इसमें उन्होंने पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन की पत्नी का किरदार निभाया है।

उनकी अगली फिल्म संगीत पर आधारित ‘रॉक ऑन 2’ आने वाली है, जिसमें फरहान अख्तर, अर्जुन रामपाल, पूरब कोहली और श्रद्धा कपूर भी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493