चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने बयान जारी कर कहा कि चीन अन्य लापता लोगों की भी तलाश कर रहा है।
विदेश मंत्रालय ने चीन के तटरक्षक बल और चीन के समुद्री तलाशी एवं बचाव केंद्र के हवाले से बताया कि पूर्वी चीन सागर में चीन की मत्स्य नौका ग्रीस के कार्गो जहाज से टकराने के बाद डूब गई थी।
रिपोर्टों के मुताबिक, यह दुर्घटना चीन के दियाओयू द्वीप से 70 किलोमीटर पश्चिमोत्तर में हुई। चीन और जापान दोनों ने बचाव कार्यो के लिए सरकारी जहाजों को रवाना किया है।
उन्होंने कहा, “चीन ने बचाव कार्यो के दौरान जापान के सहयोग और मानवीय जज्बे की सराहना की।”
dharmpath.com dharmpath