रियो ओलम्पिक (तैराकी) : फेल्प्स ने जीता करियर का 22वां ओलम्पिक स्वर्ण पदक

रियो ओलम्पिक में गुरुवार को हुई पुरुषों की 200 मीटर व्यक्तिगत मेडले स्पर्धा में फेल्प्स ने स्वर्ण पदक जीता।

फेल्प्स ने स्पर्धा के फाइनल को एक मिनट 54.66 सेकेंड में पूरा कर जीत हासिल की। जापान के कोसुके हागिनो को रजत पदक हासिल हुआ। वह अमेरिकी तैराक से दो सेकंड के अंतराल से पिछड़ गए।

ओलम्पिक एक्वेटिक्स स्टेडियम में हुई इस स्पर्धा में चीन के वांग शुन ने कांस्य पदक हासिल किया।

रियो ओलम्पिक में गुरुवार के मिली जीत के बाद फेल्प्स के पास अब ओलम्पिक करियर में 22 स्वर्ण पदक हैं और वह ओलम्पिक खेलों के सबसे सफल एथलीट होने का रिकॉर्ड जारी भी रख सकते हैं।

इससे पहले रियो ओलम्पिक में फेल्प्स ने 200 मीटर बटरफ्लाई, चार गुणा 100 मीटर फ्रीस्टाइल और चार गुणा 200 मीटर फ्रीस्टाइल में स्वर्ण पदक जीता।

रियो ओलम्पिक में शुक्रवार को फेल्प्स 100 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा में हिस्सा लेंगे और उम्मीद जताई जा रही है कि वह चार गुणा 100 मीटर मेडले रिले में भी हिस्सा ले सकते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493