पूजा हेगड़े सबसे अच्छी सह-कलाकार : ऋतिक

मुंबई, 12 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेता ऋतिक रोशन ने गुरुवार को कहा कि उनकी आगामी फिल्म ‘मोहनजोदड़ो’ की अभिनेत्री पूजा हेगड़े उनकी अब तक की सबसे अच्छी सह-कलाकार हैं।

ऋतिक ने एक कार्यक्रम में प्रशंसकों से कहा, “मुझे लगता है कि पूजा हेगड़े मेरी अब तक की सबसे अच्छी सह-कलाकार हैं। मैं इस फिल्म के लिए इससे अच्छी इंसान या इससे अधिक प्रतिभावान कलाकार के रूप में किसी अन्य को नहीं पा सकता था।”

ऋतिक, कंगना रनौत, करिश्मा कपूर, करीना कपूर खान, ऐश्वर्य राय बच्चन, कैटरीना कैफ, प्रीति जिंटा, प्रियंका चोपड़ा और रानी मुखर्जी जैसी अभिनेत्रियों के साथ काम कर चुके हैं।

इस फिल्म के साथ बॉलीवुड में करियर शुरू कर रहीं पूजा ने कहा, “फिल्म में ऐसे अभिनेता के साथ काम का मौका मिलने के लिए आभारी हूं। मुझे लगता है कि ‘मोहनजोदड़ो’ में उन्होंने अब तक का सबसे अच्छा काम किया है। मैंने फिल्म देखी है और उन्होंने बहुत बेहतरीन काम किया है। मुझे इसका हिस्सा बनने पर गर्व है।”

‘मोहनजोदड़ो’ और अक्षय कुमार की ‘रुस्तम’ बॉक्स ऑफिस पर एक साथ शुक्रवार को रिलीज हुई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493