लॉस एंजेलिस, 12 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की राष्ट्रपति उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन लोकप्रिय टॉक शो ‘जिमी किमेल लाइव!’ में अतिथि के रूप में उपस्थित होंगी।
वेबसाइट ‘वेराइटी डॉट कॉम’ के मुताबिक, हिलेरी क्लिंटन 22 अगस्त को शो में उपस्थित होंगी। वह उस दौरान वेस्ट कोस्ट में चंदा जुटाने के अभियान पर होंगी। अभिनेता लियोनाडरे डिकैप्रियो चंदा जुटाने के दौरान हिलेरी की मेजबानी करेंगे।
भारत में इस शो का प्रसारण स्टार वल्र्ड और स्टार वल्र्ड एचडी पर होगा।
फिलैडेल्फिया में पिछले महीने डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवारी स्वीकारने के बाद क्लिंटन किसी पहले टॉक शो में उपस्थित होंगी।
इससे पहले उन्होंने मार्च 2016 में किमेल शो में हिस्सा लिया था और वह नवंबर 2015 में भी इस शो में उपस्थित हुई थीं।
शो में अपनी पिछली उपस्थिति के दौरान उन्होंने अपने ईमेल, खोजी कुत्ते, मादक पदार्थ, और यूएफओ के बारे में चर्चा की थी।
dharmpath.com dharmpath