पुर्तगाली द्वीप पर आग, 3 मरे

लिस्बन, 12 अगस्त (आईएएनएस)। पुर्तगाल के मडेरा द्वीप पर जंगल में लगी आग के कारण तीन लोगों की मौत हो गई और 5.5 करोड़ यूरो (6.127 करोड़ डॉलर) का आर्थिक नुकसान हुआ है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, मडेरा के महापौर पाउलो काफोफो ने कहा कि इस घटना में दो लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं, जबकि 200 को मामूली चोटें आई हैं। इन्हें श्वास संबंधी और आंख संबंधी दिक्कतें हुई हैं। 1,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है।

आग से 200 से अधिक इमारतें और घर प्रभावित हुए हैं, जिनमें से आधे पूरी तरह से जल गए हैं।

वित्तीय दैनिक अखबार, डायरियो इकॉनॉमिको के मुताबिक, बीसीपी और सैनटैंडर टोटा के बैंकों ने आग में अपने घरों को गवां चुके लोगों के लिए आपात कोष की स्थापना की है।

प्रधानमंत्री एंटोनियो कोस्टा अन्य देशों से मदद मांगने हेतु गुरुवार को पुर्तगाल पहुंच गए हैं।

प्रशासन का कहना है कि अत्यधिक तापमान की वजह से आग लगी है। पिछले कुछ दिनों से तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास है।

आग लगने के लिए अपराधियों को भी जिम्मेदार ठहराया गया है। पुलिस ने फुंचाल के साओ रोक में आग लगाने के लिए सोमवार को एक 23 वर्षीय संदिग्ध को हिरासत में ले लिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493