यूक्रेनी राष्ट्रपति ने क्रीमिया सीमा पर फौज तैनाती का आदेश दिया

उन्होंने यह आदेश रक्षा एजेंसियों के नेतृत्व और विदेश मंत्रालय के साथ बैठक के दौरान दिया।

रूस और यूक्रेन के बीच तनाव की यह तीव्रता बुधवार को रूस द्वारा यूक्रेन पर क्रीमिया में आतंकवादी हमलों की साजिश रचने के आरोप और यहां नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त कदम उठाने की प्रतिबद्धता के बाद बढ़ गई।

रशियन फेडरल सिक्यूरिटी ब्यूरो (एफएसबी) ने बुधवार को एक बयान में कहा था कि उन्होंने क्रीमिया में यूक्रेन सैन्य खुफिया सेवा द्वारा नियोजित कुछ आतंकवादी हमलों की श्रंखला को नाकाम किया है।

यू्क्रेन के रक्षा मंत्रालय ने शीघ्र ही इस आरोप का खंडन करते हुए कहा कि रूस ने यह बयान क्रीमिया में अपनी सैन्य इकाइयों की तैनाती और गतिविधियों का औचित्य साबित करने के प्रयास के रूप में दिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493