डाटाविंड का 1499 रुपये का स्मार्टफोन बाजार में

नई दिल्ली, 12 अगस्त (आईएएनएस)। किफायती इंटरनेट कनेक्टिविटी और वायरलेस वेब एक्सेस उत्पादों की एक अग्रणी कम्पनी डाटाविंड ने महज 1,499 रुपये मूल्य में किफायती स्मार्टफोन बाजार में पेश किया है। इसके साथ ही स्मार्टफोन के साथ एक वर्ष की मुफ्त इंटरनेट ब्राउजिंग सुविधा भी दी जा रही है।

डाटाविंड के सीईओ सुनीत सिंह तुली ने कहा, “हम मूल्य को उस स्तर तक ले जाना चाहते हैं, जहां तकनीक सभी के लिए सुलभ हो और तकनीक जन-जन तक पहुंचे। इस नजरिए से केवल 1,499 रुपये के स्मार्टफोन की यह नई पेशकश इस राह में एक कदम है। विकासशील देशों में कनेक्टिविटी को यह बेशक और आगे ले जाएगा।”

तुली ने कहा, “इंटरनेट की जरूरत हर घर को है, इस लिहाज से हमारे उत्पाद की बदौलत देश का हर व्यक्ति एक स्मार्टफोन अपने साथ रख सकेगा।”

इस सबसे सस्ते पॉकेट सर्फर जीजेड की खूबियों में टच स्क्रीन, रियर कैमरा और लाइनक्स ऑपरेटिंग सिस्टम (संचालन प्रणाली) शामिल हैं।

यूबीस्लेट टैबलेटों में अपने क्रांतिकारी प्रयास को लेकर डाटाविंड ने समूची दुनिया का ध्यान खींचा है और स्मार्टफोन के क्षेत्र में भी ऐसा ही इरादा रखता है। पॉकेटसर्फर जीजेड इसके पोर्टफोलियो का एक नया हिस्सा है।

भारत में पिछले दो सालों के दौरान इंटरनेट के उपयोग और स्मार्टफोन की ग्रहकी में 17 प्रतिशत का इजाफा हुआ है, लेकिन कई विकासशील देशों से यह अभी भी पीछे है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493