ग्लेनमार्क फार्मास्यूटिकल्स का मुनाफा 23.96 फीसदी बढ़ा

मुंबई, 12 अगस्त (आईएएनएस)। ग्लेनमार्क फार्मास्यूटिकल्स ने शुक्रवार को कहा कि 30 जून 2016 को खत्म हुई तिमाही में उसके मुनाफे में 23.96 फीसदी बढ़ोतरी हुई। समीक्षाधीन अवधि में यह 226.78 करोड़ रुपये रही, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 182.94 करोड़ रुपये थी।

मुंबई, 12 अगस्त (आईएएनएस)। ग्लेनमार्क फार्मास्यूटिकल्स ने शुक्रवार को कहा कि 30 जून 2016 को खत्म हुई तिमाही में उसके मुनाफे में 23.96 फीसदी बढ़ोतरी हुई। समीक्षाधीन अवधि में यह 226.78 करोड़ रुपये रही, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 182.94 करोड़ रुपये थी।

इस अवधि में कंपनी के एबिटा में 24.75 फीसदी की बढ़ोतरी हुई और यह 454.98 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले साल समान अवधि में यह 364.70 करोड़ रुपये था। वहीं, कंपनी का राजस्व वर्तमान वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 18 फीसदी बढ़कर 1,943.05 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह 1,647.74 करोड़ रुपये रहा।

कंपनी के अध्यक्ष और प्रबंध महानिदेशक ग्लेन साल्दान्हा ने बताया, “पहली तिमाही में हमारे सभी व्यापार में मजबूती आई और हमें लाटाम को छोड़कर सभी कारोबार वाले सभी इलाकों में अच्छी वृद्धि दर हासिल हुई है। हमारा अमेरिकी कारोबार काफी अच्छा चल रहा है और व्यापार के लिए हाल में मिली मंजूरी से हमारी वृद्धि दर बरकरार रहेगी।”

उन्होंने आगे कहा, “हमारा यूरोपीय कारोबार की काफी अच्छा चल रहा है, खासतौर से ब्रिटेन की सब्सिडियरी को काफी मजबूत बढ़त हासिल हुई है। दुनिया के बारी हिस्सों के कारोबार में अच्छी बढ़ोतरी रही, खासतौर से रूस के कारोबार में।”

प्रमुख फार्मास्यूटिकल्स कंपनी ने अपने भारतीय कारोबार के बारे में बताया कि उसका राजस्व समीक्षाधीन अवधि में 10.39 फीसदी बढ़कर 513.76 करोड़ रुपये रहा। वहीं, अमेरिकी कारोबार 24.44 फीसदी बढ़कर 698.18 करोड़ रहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493