रियो ओलम्पिक (रग्बी) : फिजी ने जीता रग्बी-7 का स्वर्ण

रियो डी जनेरियो, 12 अगस्त (आईएएनएस)। ब्राजील की मेजबानी में चल रहे रियो ओलम्पिक में पुरुषों की रग्बी-7 स्पर्धा में फिजी ने फाइनल मुकाबले में ब्रिटेन को हराकर स्वर्ण पदक जीता।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, फिजी टीम की ओर से सात खिलाड़ियों ने सात ट्राई हासिल किया और फिजी को ओलम्पिक इतिहास का पहला पदक प्रदान किया।

उल्लेखनीय है कि ओलम्पिक के 92 वर्षो के इतिहास में रग्बी को पहली बार ओलम्पिक में शामिल किया गया है।

रियो ओलम्पिक में गुरुवार को हुए फाइनल मुकाबले के पहले हाफ में फिजी ने पांच ट्राई हासिल कर लिए थे, जिसकी बदौलत मध्यांतर तक फिजी ने ब्रिटेन पर 29-0 से बढ़त बना ली थी।

फिजी के लिए जासा वेरेमालुआ, विलियामे माटा, लियोन नाकारावा, ओसिया कोलिनिसाऊ, जोसुआ तुइसोवा, जेरी तुवाई और वाटेमो रावूवू ने ट्राई अंक जुटाए।

कोलिनिसाऊ ने इसके अलावा दो बार कन्वर्जन अंक भी हासिल किए, जबकि रावूवू और किटिओने तालिगा ने एक-एक कन्वर्जन अंक जुटाए।

दूसरे हाफ में ब्रिटेन ने काफी कोशिश की, लेकिन फिजी के सामने कमजोर पड़ते नजर आए।

फिजी ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन को जारी रखते हुए डियोडोरो ओलम्पिक पार्क में ब्रिटेन को एकतरफा मुकाबले में 43-7 से हराकर जीत हासिल की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493