रियो डी जनेरियो, 13 अगस्त (आईएएनएस)। भारत के एसएसपी चौरसिया और अनिर्बान लाहिरी ने रियो ओलम्पिक की गोल्फ स्पर्धा के दूसरे दौर में क्रमश: इवन पार 71 और टू ओवर 73 स्कोर के साथ संयुक्त रूप से 30वां और 51वां स्थान हासिल किया।
चौररिया ने दो दिनों में 142 का स्कोर हासिल किया है। चौरसिया ने शुक्रवार को निराश किया क्योंकि दूसरे होल पर उनके नाम बोगी था और पार फोर तीसरे होल पर वह डबल बोगी लगा बैठे।
अगले दो होल पर बर्डी के साथ उन्होंने नुकसान की भरपाई की। चौरसिया ने आठवें और नौवें होल पर भी बर्डी लगाया और वन अंडर तक पहुंचे।
इसके बाद हालांकि 10वे और 11वें होल पर बोगी के साथ वह फिर से वन ओवर हो गए। इसके अलावा 18वां होल पर उनके नाम बोगी रहा।
लाहिरी ने तो पूरे दिन संघर्ष किया। छठे होल पर बर्डी के अलावा वह सातवें और आठवें होल पर बोगी कर बैठे। बैक नाइन पर वह फिर से 14वें होल पर बोगी कर बैठे। वह थ्री ओवर हो गए। इसके बाद अंतिम होल पर बर्डी ने उन्हें टूर ओवर 73 तक पहुंचाया।
dharmpath.com dharmpath