रियो ओलम्पिक (मुक्केबाजी) : विकास क्वार्टर फाइनल में पहुंचे (लीड-1)

रियो डी जनेरियो, 13 अगस्त (आईएएनएस)। भारत के मुक्केबाज विकास कृष्ण यादव ने शुक्रवार को अपने दूसरे मुकाबले में तुर्किश मुक्केाज ओंडेस सिपाल को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है।

विकास की 75 किलोग्राम (मिडिलवेट) वर्ग में यह दूसरी जीत है। विकास ने यह बाजी 3-0 से अपने नाम की।

साल 2011 में आयोजित विश्व चैम्पियनशिप में पदक जीत चुके हरियाणा के विकास ने तीन राउंड तक चले मुकाबले में वर्चस्व कायम रखते हउए 30, 27, 29-28, 29-28 से बाजी मारी।

सेमीफाइनल में स्थान पक्का करने के लिए विकास को अब उजबेकिस्तान के बेकतेमीर मेलिकुजीव से भिड़ना है।

मेलिकुजीव ने अपने दूसरे दौर के मुकाबले में आस्ट्रेलिया के जेसन डेनियल को 30-27, 30-26, 30-27 से हराया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493