रियो ओलम्पिक (टेनिस) : सेमीफाइनल में भिड़ेंगे नडाल, पोटरो

रियो डी जनेरियो, 13 अगस्त (आईएएनएस)। स्पेन के राफेल नडाल और अर्जेटीना के जुआन मार्टिन डेल पोटरो रियो ओलम्पिक की टेनिस स्पर्धा के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में आमने-सामने होंगे।

दोनों दिग्गज खिलाड़ियों ने चोट की समस्या के बावजूद उम्मीदों पर खरा उतरते हुए शुक्रवार को क्वार्टर फाइनल में जीत दर्ज की।

नडाल ने क्वार्टर फाइनल में ब्राजील के थॉमस बेलुची को 2-6, 6-4, 6-2 से हराया। जीत के बाद नडाल ने अपना चेहरा ढक लिया और फिर आसमान की ओर देखने लगे।

दूसरी ओर, पहले ही दौर में दुनिया के नम्बर-1 खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविक को हरानेवाले पोटरो ने क्वार्टर फाइनल में स्पेन के बाउतिस्ता अगुत को 7-5, 7-6 (7-4) से हराया।

एक अन्य सेमीफाइलन मैच में ब्रिटेन के एंडी मरे का सामना जापान के केई निशिकोरी से होगा। मरे ने अमेरिका के स्टीव जानसन को मैराथन मुकाबले में 6-0, 4-6, 7-6 (7-2) से हराया जबकि निशिकोरी ने फ्रांस के गेल मोनफिल्स को 7-6 (7-4), 4-6, 7-6 (8-6) से मात दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493