रियो ओलम्पिक (एथलेटिक्स) : 20 किमी. रेस में 13वें रहे भारत के मनीष (लीड-1)

रियो डी जनेरियो, 13 अगस्त (आईएएनएस)। भारत के मनीष सिंह ने रियो ओलम्पिक की पुरुषों की 20 किलोमीटर पैदल चाल स्पर्धा में शुक्रवार को 13वां स्थान हासिल किया।

मनीष ने यह रेस 1.21.21 घंटे में पूरा किया। इस स्पर्धा में चीनी धावकों का बोलबाला रहा।

झेंग वांग ने 1.19.14 घंटे के साथ स्वर्ण जीता जबकि जेलिन चाई ने 1.19.26 घंटे के साथ रजत हासिल किया।

आस्ट्रेलिया के डेन बर्ड स्मिथ न 1.19.37 घंटे के साथ कांस्य जीता।

भारत के दो अन्य एथलीट गणपति कृष्णन और गुरमीत सिंह रेस पूरी नहीं कर सके। वे अयोग्य करार दिए गए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493