रियो डी जनेरियो, 13 अगस्त (आईएएनएस)। रियो ओलम्पिक में पदक जीतने से एक कदम दूर भारतीय मिश्रित युगल जोड़ी सानिया मिर्जा और रोहन बोपन्ना ने यहां जारी ओलम्पिक खेलों में अपने बेहतरीन फार्म को जारी रखने तथा पदक जीतने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
रियो डी जनेरियो, 13 अगस्त (आईएएनएस)। रियो ओलम्पिक में पदक जीतने से एक कदम दूर भारतीय मिश्रित युगल जोड़ी सानिया मिर्जा और रोहन बोपन्ना ने यहां जारी ओलम्पिक खेलों में अपने बेहतरीन फार्म को जारी रखने तथा पदक जीतने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
भारतीय जोड़ी ने शुक्रवार को अपने दूसरे मुकाबले में ब्रिटेन के एंडी मरे और हीदर वॉटसन को ओलम्पिक टेनिस सेंटर में 6-4, 6-4 से मात दी।
सानिया और बोपन्ना का अगला मुकाबला काफी चुनौतीपूर्ण होगा, क्योंकि इस मैच में उनकी भिड़ंत अमेरिका की वीनस विलियम्स और राजीव राम की जोड़ी से होगी।
वीनस और राजीव ने अपने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में इटली की रोबर्टा विंसी और फाबियो फोगनीनी की जोड़ी को दो घंटे 22 मिनट में 6-3, 7-5 से मात दी।
अपने मुकाबले के बाद सानिया ने कहा, “हमें अब भी लगता है कि हम अपने हर राउंड में सुधार कर सकते हैं, और अधिक मजबूत बन सकते हैं। हमने आज (शुक्रवार) दो चैम्पियंस के साथ मुकाबला खेला और आगे भी चैम्पियंस के साथ खेलने को तैयार हैं, चाहे सामने जो भी हो।”
सानिया ने कहा, “हर दिन एक नया दिन होता है। हम मरे को हराकर आत्मविश्वास से भरे हैं, लेकिन अंत में हमें इन भावनाओं को भुलाकर एक नई स्फूर्ति के साथ अपना बेहतरीन प्रदर्शन देना है।”
भारत की दिग्गज महिला टेनिस खिलाड़ी ने कहा, “टेनिस में हर दिन एक नया दिन होता है और हर मुकाबला मुश्किल होता है। हमारा अगला मुकाबला भी मुश्किल होने वाला है। आशा है कि हम अच्छा खेलें।”
बोपन्ना का मानना है कि शुक्रवार को हुए मुकाबले में मरे अपनी बेहतरीन फार्म में नहीं थी, जिसके कारण भारतीयों को इस मुकाबले में दबदबा बनाने में काफी सफलता मिली।
कर्नाटक के टेनिस खिलाड़ी बोपन्ना ने कहा, “मरे ने पहले कुछ सर्व गंवा दिए और हमने इसका फायदा उठाया। इस मुकाबले में उन पर काफी दबाव था।”
सानिया और बोपन्ना दोनों ने माना कि मिश्रित युगल वर्ग स्पर्धा में उनका तालमेल काफी अच्छा रहा, जिससे उन्हें मदद मिली।
भारतीय महिला टेनिस खिलाड़ी ने कहा कि वह अपने प्रदर्शन से काफी खुश हैं। उन्हें अंतिम चार चरण में काफी अच्छा प्रदर्शन करना होगा।
उन्होंने कहा कि भारतीय जोड़ी को पदक सुनिश्चित करने के लिए अब भी काफी काम करना बाकी है।
dharmpath.com dharmpath