काहिरा, 13 अगस्त (आईएएनएस)। मिस्र के सबसे बड़े भारतीय त्योहार होली का शुक्रवार को आगाज हो गया।
सिन्हुआ के मुताबिक, काहिरा के हवामडिया जिले में सैकड़ों की संख्या में युवा, उनके माता-पिता और बच्चे सफेद कपड़ों में इकट्ठा हुए और एक-दूसरे पर रंग-बिरंगे रंगों से बौछार की।
इस महोत्सव में अपने तीन बच्चों के साथ पहुंचीं नाहला नाबिल ने बताया, “मुझे रंग पसंद हैं, इसलिए मैं आज यहां अपने बच्चों के साथ आई हूं। इस तरह के आयोजन में शिरकत करने का यह मेरा पहला अनुभव है, लेकिन मैंने इसका लुत्फ उठाया।”
उसने बताया कि इस आयोजन के दौरान लोग नाच-गाना, खेलकूद गतिविधियों में हिस्सा लेते हैं, जिससे उन्हें नकारात्मक ऊर्जा से बाहर निकलने में मदद मिलती है जो सभी के लिए विशेष रूप से बच्चों के लिए अच्छा है।
यह महोत्सव भारतीय संस्कृति के दीवाने लोगों के लिए भी एक अच्छा अवसर है। इस दौरान वे मिस्र में भारतीय संस्कृति का लुत्फ उठा सकते हैं।
dharmpath.com dharmpath