अमेरिका में विमान दुर्घटना, 6 मरे

वाशिंगटन, 13 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिका के वर्जीनिया में एक छोटा निजी विमान पेड़ों से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त गया, जिसमें छह लोगों की मौत हो गई।

समाचार एजेंसी ‘एफे’ की रिपोर्ट के अनुसार, वर्जीनिया पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना उस वक्त हुई, जब विमान शैनन हवाई अड्डे पर उतरने की कोशिश कर रहा था।

पुलिस ने कहा कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

पुलिस के प्रवक्ता लेस टायलर ने बताया कि ऐसा अनुमान है कि विमान लैंड करने की कोशिश कर रहा था और उसके बाद लैंडिंग को रोकने की कोशिश की गई।

विमान उड़ने की कोशिश के दौरान पेड़ों से टकरा गया, जिसके बाद विस्फोट हुआ और इसमें आग लग गई।

अधिकारियों ने फिलहाल मरने वाले लोगों की पहचान उजागर नहीं की है, लेकिन बताया कि वे वर्जीनिया के रहने वाले नहीं हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493