अफगानिस्तान में अमेरिकी ड्रोन हमले में आईएस आतंकवादी मारा गया

वाशिंगटन, 13 अगस्त (आईएएनएस)। अफगानिस्तान में पिछले महीने हुए अमेरिकी ड्रोन हमले में आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) का सरगना मारा गया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, अमेरिकी रक्षा कार्यालय पेंटागन के उप प्रेस सचिव गॉर्डन ट्रॉब्रिज ने बताया कि अफगानिस्तान के नांगरहर प्रांत के अचिन जिले में 26 जुलाई को हाफिज सईद खान मारा गया।

अमेरिका की प्रतिबंध सूची में शामिल खान पूर्व में पाकिस्तानी तालिबान का सदस्य था, जो आईएस के साथ निष्ठा जताने के बाद जनवरी 2015 में अफगानिस्तान में आईएस शाखा का प्रमुख नियुक्त हुआ था।

पेंटागन के मुताबिक, खान ने पश्चिमी अफगानिस्तान में आईएस के लिए प्रशिक्षिण शिविरों की स्थापना करने में मदद की और वह अप्रैल 2015 में जलालाबाद में कई सिलसिलेवार आत्मघाती हमलों के लिए जिम्मेदार है, जिसमें 30 लोगों की मौत हो गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493