रियो ओलम्पिक : पदक तालिका में 50 पदकों के साथ शीर्ष पर अमेरिका

रियो डी जनेरियो, 13 अगस्त (आईएएनएस)। रियो ओलम्पिक पदक तालिका में अमेरिका शीर्ष 10 देशों में अन्य देशों से बड़े अंतराल से शीर्ष पर है।

अमेरिका ने तालिका में अपना दबदबा बनाया हुआ है। उसके पास कुल 50 पदक हैं, जिसमें से 20 स्वर्ण, 13 रजत और 17 कांस्य पदक शामिल हैं।

पदक तालिका में अमेरिका के अलावा अन्य 10 देशों में चीन, ब्रिटेन, जापान और दक्षिण कोरिया शामिल है। इससे पहले इस क्रम में ब्रिटेन पीछे था, लेकिन उसने जल्दी ही काफी अच्छी बढ़त बनाते हुए तीसरा स्थान हासिल कर लिया है।

चीन के पास इस पदक तालिका में कुल 37 पदक हैं, जिसमें से 13 स्वर्ण, 10 रजत और 10 कांस्य हैं। इसके अलावा ब्रिटेन के पास 22 (7 स्वर्ण, 9 रजत और 6 कांस्य), जापान के पास 24 (7 स्वर्ण, 3 रजत और 14 कांस्य) और दक्षिण कोरिया के पास 13 (6 स्वर्ण, 3 रजत और 4 कांस्य) पदक हैं।

अन्य पांच देशों में जर्मनी के पास 11 (6 स्वर्ण, 3 रजत और 2 कांस्य), रूस के पास 22 (5 स्वर्ण, 9 रजत और 8 कांस्य), फ्रांस के पास 17 (5 स्वर्ण, 7 रजत और 5 कांस्य), आस्ट्रेलिया के पास 18 (5 स्वर्ण, 6 रजत और 7 कांस्य) और हंगरी के पास 11 (5 स्वर्ण, 3 रजत और 3 कांस्य) पदक हैं।

इस पदक तालिका में कुल 59 देशों के नाम शामिल हैं, जिन्होंने अब तक हुई स्पर्धाओं में पदक जीते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493