रियो डी जनेरियो, 13 अगस्त (आईएएनएस)। दो बार के ओलम्पिक पदक विजेता और चीन के दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी लिन डान को यहां रियो ओलम्पिक में अपने रूसी प्रतिद्वंद्वी व्लादिमीर माल्कोव को हराने में खासा परेशानियों का सामना करना पड़ा।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, ग्रुप-ई में माल्कोव के साथ हुए मुकाबले में लिन को अपने प्रतिद्वंद्वी को हराने में समय लगा।
इस मुकाबले में लिन ने माल्कोव को फोर्थ पाविलियन ऑफ रिसेंट्रो में शुक्रवार को 21-18, 21-7 से मात दी।
अपनी जीत के बाद 32 वर्षीय खिलाड़ी ने कहा, “माल्कोव काफी मजबूत खिलाड़ी थे और उन्होंने पहले खेल में काफी मुश्किलें खड़ी की।”
उनका आगामी मुकाबला वियतनाम के नगुयेन तिएन मिन्ह के खिलाफ होना है। उन्हें उम्मीद है कि इससे उन्हें अगले मुकाबले में मदद मिलेगी।
dharmpath.com dharmpath